2 बड़ी फिल्मों के कारण ‘हमारा तिरंगा’ की रिलीज की तारीख बदली : अश्मित

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अश्मित पटेल ने कहा है कि फिल्म ‘हमारा तिरंगा’ की रिलीज डेट दो बड़ी फिल्मों की रिलीज के कारण बदल दी गई है।

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अश्मित पटेल ने कहा है कि फिल्म ‘हमारा तिरंगा’ की रिलीज डेट दो बड़ी फिल्मों की रिलीज के कारण बदल दी गई है।

अश्मित ने यहां सोमवार को कहा, “‘हमारा तिरंगा’ की रिलीज की तारीख पहले 26 जनवरी तय की गई थी, लेकिन दो बड़ी फिल्में (‘पैडमैन’ और ‘पद्मावत’) कतार में हैं, इसलिए हमने अपनी फिल्म एक सप्ताह पहले रिलीज करने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने कहा, “सौभाग्य या दुर्भाग्य से मेरी दोनों फिल्में (‘हमारा तिरंगा’ और ‘निर्दोष’) एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। मेरे 15 साल के करियर में यह पहली बार हो रहा है लेकिन मुझे लगता है कि दर्शक मेरी दोनों फिल्में देख सकते हैं।”

‘हमारा तिरंगा’ वर्ष 1942 के दौरान ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ एक भारतीय गांव के लोगों की लड़ाई की कहानी है।

संजीव बलात द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493