गायत्री का फिर मंत्री बनना भ्रष्टाचार के बेलगाम होने का सबूत : मायावती

बसपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि खनन मंत्री के रूप में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में कुछ दिन पूर्व बर्खास्त किए गए गायत्री प्रसाद प्रजापति को दोबारा मंत्री बनाकर वर्तमान सपा सरकार के मुखिया ने अपने आपको एक अत्यंत ही कमजोर व यूटर्न लेने वाला मुख्यमंत्री साबित किया है। साथ ही यह भी जगजाहिर हो गया है कि इस सपा सरकार में खराब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ यहां भ्रष्टाचार भी बेलगाम जारी रहेगा।

मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता यह समझ नहीं पा रही है कि जिस मंत्री को अभी हाल ही में खनन विभाग में जबरदस्त भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया था तथा जिस विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के मामले पर उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच का आदेश भी दिया गया है, उसे फिर किस मजबूरी में दोबारा मंत्री बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि उस मंत्री का विभाग बदल भी दिया जाता है तो भी क्या उस मंत्री का चाल, चरित्र व स्वभाव बदल जाएगा? यह असंभव है।

उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में शुरू हुए जनहित व विकास कार्यो में भी अब व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे आम जनता में काफी चिंता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493