गायत्री परिवार ने चित्रकूट के घाट पर झाड़ू लगाई

चित्रकूट, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आध्यात्मिक संस्था अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गंगा घाट पर आयोजित दो दिवसीय मंदाकिनी महोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर मंदाकनी अभियान के सूत्राधार समेत अन्य लोगों ने मंदाकनी तट पर झाड़ू लगाई।

अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं शुद्धिकरण के लिए सघन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अब तक 10 नदियों पर कार्य किया गया है एवं वर्तमान में गंगा की स्वच्छता के लिए देशव्यापी जन जागरण अभियान ‘निर्मल गंगा जन अभियान’ नाम से चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत मंदाकिनी स्वच्छता अभियान से की गई। इस मौके पर स्वयंसेवक, महोबा के छात्र-शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र, महंत प्रेम पुजारी दास, शाउमावि कामता चित्रकूट के छात्र, मंदाकनी अभियान के सूत्राधार एसडीओपी पी.एल. अवस्थी, नपं अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी समेत अन्य लोगों ने मंदाकनी तट पर झाड़ू लगाई।

शक्तिपीठ के डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि यह जनजागरण अभियान है। इसका शुभारंभ 2006 में गायत्री परिवार ने किया था। मंदाकिनी के संरक्षण का अभियान गायत्री परिवार के अखिल विश्व संचालक डॉ. प्रणव पांडया के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

प्राची चतुर्वेदी ने बताया कि एक दिन पूर्व, रविवार की शाम कलशयात्रा निकाली गई। महाकाल की झांकी आकर्षक रही। सोमवार सुबह महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें साधकों ने आहुति समर्पित कर मंदाकिनी की स्वच्छता का संकल्प किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493