हरिद्वार, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में भूकंप की त्रासदी से जूझ रहे पीड़ितों की मदद के लिए यहां स्थित एक आध्यात्मिक समूह ने चिकित्सकों व स्वयंसेवकों के अलावा भारी मात्रा में राहत सामग्री नेपाल भेजी है।
गायत्री परिवार ने एक बयान में कहा कि दवाइयां व कपड़े लदे दो ट्रक काठमांडू के लिए निकले हैं। साथ ही झारखंड, उत्तर प्रदेश व बिहार से आए स्वयंसेवक भी रवाना हुए हैं।
बयान के मुताबिक, अहमदाबाद व मुंबई से कुल 20 चिकित्सक दवाओं के साथ नेपाल रवाना हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath