‘गायत्री’ में खलनायक के किरदार में मोहन बाबू : विष्णु

चेन्नई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता एवं निर्माता विष्णु मांचू का कहना है कि उनके पिता और अभिनेता मोहन बाबू आगामी तेलुगू फिल्म ‘गायत्री’ में खलनायक के अवतार में काफी क्रूर लग रहे हैं।

इस फिल्म में मोहन को नायक और खलनायक के डबल रोल में देखा जाएगा।

अपने पिता और अभिनेता के इस नए लुक के बारे में विष्णु ने कहा, “यह काफी खतरनाक है। उनके डायलॉग पूरी तरह से उनके किरदार को मजबूती े दर्शाएंगे और निश्चित तौर पर उनके डायलॉग बोलने की शैली में पारंगता दिखेगी।”

विष्णु इस फिल्म के निर्माता भी हैं और वह भी इसमें मोहन, श्रेया सरन अनासुया भारद्वाज के साथ नजर आएंगे।

अपने किरदार के बारे में विष्णु ने कहा, “मेरे लिए यह किरदार एक अभिनेता के तौर पर किसी एसिड टेस्ट से कम नहीं था। अभी तक मैंने जितने भी किरदार निभाए हैं, यह उन सबसे अलग है। मेरे पिता के सेट पर होने की वजह से सभी काम आसान हो गए।”

विष्णु की आगामी फिल्म ‘गायत्री’ अगले साल नौ फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493