गार्डियोला अंतर्राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने के इच्छुक

मैनचेस्टर, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के मुख्य कोच पेप गार्डियोला ने शुक्रवार को कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने के इच्छुक हैं।

गार्डियोला ने यूनिवर्स वाल्डोनो शो में कहा, “यदि मुझे मौका मिलता है तो मैं राष्ट्रीय टीम का कोच बनना चाहूंगा। यदि ऐसा हो सकता है तो मैं ऐसा करना चाहूंगा।”

बार्सिलोना और बायर्न म्यूनिख के पूर्व कोच ने हालांकि किसी विशेष देश का नाम लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, “जब आप कहीं जाते हैं तो आप वहां की भाषा, संस्कृति सीखते हैं और देखते हैं कि यह अच्छी जगह है, परिवार के लिए भी।”

इस आशय की अटकलें लगी थीं कि विश्व कप के बाद गार्डियोला को अर्जेंटीना के कोच के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया था। लेकिन, उन्होंने कहा कि वह अर्जेंटीना के कोच की भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं।

गार्डियोला ने कहा कि वह वहीं अपने कोचिंग करियर की समाप्ति करना चाहते हैं जहां से उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और वह जगह बार्सिलोना रिजर्व।

उन्होंने कहा, “मैं वहीं खत्म करूंगा जहां मैंने शुरू किया था। मेरा आखिरी कदम युवा टीम के साथ होगा और मुझे उम्मीद है कि यह बार्सिलोना की टीम होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493