मैनचेस्टर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर लुइस वान गाल ने कहा है कि राइट विंग में जुआन माटा की नाकामी के बाद अब उन्हें एक चतुर विंगर की तलाश है।
माटा को एफए कप मुकाबले में शेफील्ड शील्ड के खिलाफ राइट विंग में उतारा गया था लेकिन वह इस स्थान पर खेलते हुए कुछ खास नहीं कर सके।
मैच के पहले हाफ में तो माटा मैदान में रहे लेकिन दूसरे हाफ में गाल ने उन्हें मैदान से बाहर कर लिया। गाल का मानना है कि माटा उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।
गाल ने युनाइटेड के साथ अपने 18 महीने के कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों की खरीद के लिए 25 करोड़ पाउंड खर्च किए हैं लेकिन वह उपयुक्त खिलाड़ी नहीं खरीद सके हैं।
युनाइटेड ईपीएल तालिका में अभी 33 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसने कुल 20 मैच खेले हैं। शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल से उसके नौ अंक कम हैं।
चैम्पियंस लीग में स्थान बनाने के लिए युनाइटेड को शीर्ष-4 में आना होगा लेकिन इसके लिए उसे अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath