मोहन बागान के नए ब्राजीलियाई खिलाड़ी लुसियानो कोलकाता पहुंचे

कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मोहन बागान के नए ब्राजीलियाई खिलाड़ी लुसियानो साबरोसा रविवार को अपनी नई टीम को सेवाएं देने के लिए कोलकाता पहुंच गए।

लुसियानो आई-लीग में क्लब को अपनी सेवाएं देंगे। मोहन बागान आई-लीग का मौजूदा चैम्पियन है।

लुसियानो (36) ने हाल ही में समाप्त इंडियन सुपर लीग में एफसी गोवा को सेवाएं दी थीं। लुसियानो अपनी पत्नी और बेटी के साथ कोलकाता पहुंचे हैं।

छह फुट दो इंच लम्बे डिफेंडर ने कोलकाता पहुंचने के बाद अपनी नई टीम को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि वह क्लब के लिए अपनी क्षमता के साथ न्याय करने का प्रयास करेंगे।

लुसियानो 2007-8 से भारत के विभिन्न क्लबों के लिए खेलते रहे हैं। वह इससे पहले वास्को, स्पोर्टिग क्लब दे गोवा, सलगावकर और पुणे एफसी के लिए खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493