गाजियाबाद, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद नगर निगम ने गुरुवार को 22 पार्को में सार्वजनिक समारोहों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये पार्क हाइटेंशन बिजली लाइनों के नीचे बने हुए हैं।
नगर निगम के आयुक्त आर.के. सिंह ने यहां कहा कि अग्नि सुरक्षा विभाग ने अपने सर्वे में 22 उद्यानों को इस श्रेणी के अंदर पाया है, और जनता की सुरक्षा के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों के आधार पर नगर निगम ने 22 उद्यानों में सार्वजनिक समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath