गिग्स ने बेल की तारीफ की

लंदन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबालर रायन गिग्स ने श्निवार को स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले वेल्स के मिडफील्डर गैरेथ बेल की जमकर सराहना की।

गिग्स ने कहा कि बेल ने जिस तरह रियल में रहकर दबावों के बीच लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है, उससे वह काफी प्रभावित हैं।

बेल 2013 में इंग्लिश प्रीमियर क्लब टोटेनहम हॉटस्पर छोड़कर रियल से रिकॉर्ड 10 करोड़ यूरो की राशि पर जुड़े थे। रियल के साथ उनका पहला सीजन बेहद सफल भी रहा था, जिसमें उन्होंने कोपा डेल रे और चैम्पियंस लीग विजेता रियल के लिए दोनों टूर्नामेंटों के फाइनल मैच में एक-एक गोल किया था।

पिछला सीजन हालांकि बेल के लिए खास नहीं रहा और चारों ओर से उनकी जमकर आलोचनाएं हुईं।

वेबसाइट गोल डॉट कॉम ने गिग्स के हवाले से कहा, “कुछ वर्ष पहले जब मैं टॉटेनहम के लिए प्रशिक्षण ले रहा था, मेरा बेल से परिचय हुआ। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। रियल ने जब उनसे रिकॉर्ड धनराशि पर करार किया तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ।”

गिग्स ने कहा, “लेकिन इसके साथ निश्चित तौर पर बेल पर काफी दबाव भी आ गया। लेकिन जब आप रियल के लिए खेलते हैं, फिर चाहे आपने 10 लाख की राशि पर करार किया हो या 10 करोड़ की राशि पर, आप पर हमेशा बेहतर करने का दबाव बना रहता है। बेल ने पहले ही सीजन में रियल के लिए चैम्पियंस लीग के फाइनल में गोल कर रियल को जीत दिलाई।”

गिग्स बोले, “लेकिन बेल इस समय जो कुछ कर रहे हैं, मैं उन्हें इसके लिए अधिक प्रतिभाशाली मानता हूं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493