पश्चिम बंगाल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना कोलकाता से 210 किलोमीटर दूर कुरूमग्राम इलाके में शुक्रवार को हुई।

पीड़िता गृहणी है। उसने बताया कि वह रात के समय खुले में शौच के लिए गई थी, जहां आरोपियों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चिकित्सकीय जांच की जा रही है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

अधिकारी ने बताया कि शिकायत में दर्ज तीन लोगों के नाम अबीर मंडल, सुखेन मंडल और बिभास मंडल हैं। तीनों फिलहाल फरार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493