मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहीं और बेहद सोच-समझ कर अपनी फिल्मों का चयन करने वाली शबाना आजमी अपनी आगामी फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ में मराठी शिक्षिका की भूमिका में नजर आएंगी। शबाना का कहना है कि यह फिल्म मुख्यधारा की सिनेमा में से है। इसमें अभिनेत्री जूही चावला भी हैं।
फिल्म के एक महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग के दौरान पर शबाना ने संवाददाताओं से कहा, “मैं यह बताना चाहती हूं कि ‘चॉक एंड डस्टर’ मुख्यधारा की सिनेमा में शामिल है। इन दो शिक्षकों की कहानी में काफी मनोरंजन और इन दो शिक्षकों के बारे में दिखाई गई मानवीय जीवन की कहानी है।”
शबाना ने कहा, “इनमें से एक भूमिका मैं और एक जूही निभा रही हैं। फिल्म की कहानी शिक्षकों को जिन स्थितियों से गुजरना पड़ता है, उसके बारे में है। मुझे लगता है फिल्म मनोरंजन करने के साथ ही सोचने को भी मजबूर करेगी।”
अपने किरदार की प्रेरणा के बारे में शबाना ने कहा, “मेरे बहुत से शिक्षक मेरे प्रिय हैं, लेकिन जिस किरदार को मैं निभा रही हूं उनमें से कोई भी वैसा नहीं है। मैने अपना किरदार अपनी एक भाभी सुलभा आर्या के आधार पर निभाया है।”
फिल्म का निर्माण अमीन सुरनी ने किया है।
dharmpath.com dharmpath