इस्लामाबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में रविवार को दो गिरजाघरों में हुए दोहरे बम विस्फोटों की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जमातुल अहरार ने ली है। विस्फोट में 10 लोग मारे गए हैं।
पाकिस्तानी समाचारपत्र ‘डॉन’ के अनुसार, आतंकवादी समूह के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने कहा कि यूहानाबाद इलाके में हुए बम विस्फोटों के लिए उनका समूह जिम्मेदार है।
रोमन कैथोलिक चर्च और क्रिस्ट चर्च पर हुए इन दोहरे बम विस्फोटों में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath