पाकिस्तान : गिरजाघर विस्फोट में 14 मरे, तालिबान जिम्मेदार (लीड-1)

इस्लामाबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में रविवार को दो गिरजाघरों में हुए दो शक्तिशाली बम विस्फोटों में 14 व्यक्तियों की मौत हो गई।

समाचार वेबसाइटों पर कहा गया है कि इस जानलेवा हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के धड़े जमातुल अहरार ने ली है। चिकित्सकों ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 14 की मौत हो गई है।

विस्फोट पाकिस्तान के सर्वाधिक ईसाई आबादी वाले इलाके यूहानाबाद में हुए। इसमें 50 लोग घायल बताए गए हैं।

रोमन कैथोलिक चर्च और क्रिस्ट चर्च में रविवार की नमाज के लिए सैकड़ों नमाजी एकत्रित हुए थे, उसी दौरान दो शक्तिशाली बम विस्फोट हुए।

समाचारपत्र ‘डॉन’ के अनुसार, गिरजाघर पर हुए हमले की जिम्मेदारी जमातुल अहरार के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने ली है।

शुरुआती खबरों में कहा गया कि बम विस्फोट में कथित रूप से संलिप्त एक शख्स को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।

वहीं, अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि विस्फोट को दो आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया।

वर्ष 2013 में पेशावर के कोहाटी गेट इलाके में स्थित ऑल सेंट्स चर्च पर हुए दो आत्मघाती हमलों में 80 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493