गिरफ्तारी से डरा नहीं हैरान था : कीकू

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल’ में ‘पलक’ के किरदार से प्रसिद्धि पाने वाले कॉमेडियन कीकू शारदा का कहना है कि वह अपनी हालिया गिरफ्तारी से डरे नहीं बल्कि सकते में थे।

कीकू शारदा को 13 जनवरी को हास्य अभिनेता कपिल शर्मा के ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो के सेट से गिरफ्तार किया गया था। उन पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का मजाक उड़ाकर उनके अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप था।

कीकू ने एफडब्लूआईसीई की बैठक के दौरान एक वीडियो सम्मेलन में कहा, “मुझे उस वक्त बहुत अकेलापन महसूस हुआ। मैं इससे हैरान था। मुझे अगली सुबह इस(मजाक) पर प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद मैंने माफी मांगी। मैं इससे डरा नहीं था।”

कीकू सोमवार को मुंबई से बाहर शूटिंग कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493