17वें ग्लोबल ऑटोमोटिव एग्जिक्यूटिव सर्वेक्षण के मुताबिक, अगले पांच साल में 20 ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर्स (ओईएम) की वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी बढ़ेगी। इनमें 20 ओईएम में पांच चीन की कंपनियां भी हैं।
सर्वेक्षण में 17 फीसदी कार्यकारी अधिकारियों ने बताया कि उत्पादन बढ़ाने के लिए वे चीन में सर्वाधिक निवेश बढ़ाएंगे। चीन के बाद उनका निवेश क्रमश: भारत और जर्मनी में सर्वाधिक होगा।
सर्वेक्षण में 38 देशों के 800 वाहन कंपनियों के अधिकारियों से राय ली गई, जिसमें 100 चीन की कंपनियां शामिल हैं।
यह सर्वेक्षण वैश्विक रूप से 2,100 से अधिक ग्राहकों पर भी किया गया। ऑटोमोटिव चाइना (केपीएमजी चाइना) के प्रमुख एवं साझेदार हु होइ त्रान ने कहा कि चीन के उपभोक्ताओं के लिए कार का स्वामित्व अभी भी एक प्राथमिकता और रुतबे का प्रतीक बना हुआ है।
dharmpath.com dharmpath