गिरफ्तार अलकायदा सदस्य को लंदन से मिले थे धन : पुलिस

भुवनेश्वर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान के बैंक खाते में लंदन से धनराशि आई थी। इस आतंकवादी को बुधवार को कटक से गिरफ्तार किया गया था।

भुवनेश्वर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान के बैंक खाते में लंदन से धनराशि आई थी। इस आतंकवादी को बुधवार को कटक से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस आयुक्त राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि रहमान को इस वर्ष लंदन से एक मोटी धनराशि प्राप्त हुई थी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि धनराशि कितनी थी।

शर्मा ने कहा, “हम रहमान के खातों के विवरण जांच रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि लंदन से किसने यह धनराशि भेजी थी।”

पुलिस ने रहमान के सभी बैंक खाते जब्त कर लिए हैं। उसे ओडिशा और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में मंगलवार रात कटक से गिरफ्तार किया गया था।

रहमान भारतीय उपमहाद्वीप के अलकायदा का सदस्य है, और फिलहाल वह 12 दिनों के लिए दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।

शर्मा ने कहा कि कटक में उसके ऊपर धारा 17, 18, 18(बी) और 20 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को कहा था कि रहमान के एक ऐसे व्यक्ति से संबंध हैं, जो 2007 में ग्लासगो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए एक विफल कार बम हमले में शामिल था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493