गिरीश वाघ टाटा मोटर्स के सीवी कारोबार प्रमुख नियुक्त

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गिरीश वाघ को वाणिज्यिक वाहन (सीवी) कारोबार इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने मुताबिक, वाघ तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “वाघ की जगह ‘एमएचसीवी के प्रॉडक्ट लाइन के प्रमुख’ पद पर नई नियुक्ति उचित समय पर की जाएगी। फिलहाल वे एमएचसीवी से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों को देखते रहेंगे।”

कंपनी ने पांच जून को सूचना दी थी कि कार्यकारी निदेशक (वाणिज्यिक वाहन) और सहयोगी कंपनियों के निदेशक रविंद्र पिशारोडी ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493