लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। मशहूर टॉक शो क्वीन ओप्रा विन्फ्रे का कहना है कि वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के बारे में कभी नहीं सोचती हैं।
लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। मशहूर टॉक शो क्वीन ओप्रा विन्फ्रे का कहना है कि वह राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के बारे में कभी नहीं सोचती हैं।
विन्फ्रे ने ‘हॉलीवुडर्पिोटर डॉट कॉम’ के पोडकास्ट (इंटरनेट फीड द्वारा प्रसारित होने वाले) ‘अवार्ड्स चैटर’ के दौरान कहा, “मैं कभी भी सार्वजनिक पद (राष्ट्रपति पद) के लिए चुनाव नहीं लड़्ूंगी। यह तय है।”
यह पूछे जाने पर कि क्या वह सोचती हैं कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ें तो वह उन पर जीत हासिल कर सकती हैं? विनफ्रे ने कहा कि यह बात उनके लिए मायने नहीं रखती है।
उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानती। मेरे पास इसका जवाब नहीं है, लेकिन मैं इसका जवाब नहीं जानना चाहूंगी, क्योंकि मैं कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़्ूंगी।”
dharmpath.com dharmpath