सेविले, 12 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के 23वें दौर के मुकाबले में रविवार को सेविला ने अपने घर पर खेलते हुए गिरोना को 1-0 से हराकर पिछले दो मैचों में मिली एक हार और ड्रॉ के बाद वापसी की।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पहला हाफ खत्म होने से चार मिनट पहले गिरोना के अदे बेनिटेज ने पेनाल्टी से गोल करने का मौका गंवा दिया।
सेविला की तरफ से पहला और मैच का एकमात्र गोल पाबलो साराबिया ने दूसरे हाफ के पहले मिनट में किया।
पिछले चार मैचों में दो जीत और दो ड्रॉ के बाद बढ़े हुए मनोबल से इस मैच में उतरी गिरोना एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई और उसे इस सत्र की आठवीं हार झेलनी पड़ी।
इस जीत के बाद सेविला अंक तालिका में 36 अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है।
dharmpath.com dharmpath