गिलानी ने तहरीक-ए-हुर्रियत के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया

श्रीनगर, 19 मार्च (आईएएनएस)। वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने अपनी पार्टी तहरीक-ए-हुर्रियत के चेटरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है।

तहरीक-ए-हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने पार्टी की बैठक के बाद बताया, “गिलानी के बाद अब वरिष्ठ हुर्रियत नेता मुहम्मद अशरफ सेहराई पार्टी के चेयरमैन होंगे।”

गिलानी हालांकि अलगाववादी ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन बने रहेंगे।

तहरीक-ए-हुर्रियत गिलानी की अगुवाई वाली हुर्रियत समूह का एक घटक है। जमात-ए-इस्लामी में फूट के बाद अगस्त 2004 में इसका गठन किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493