गिसेल और टॉम की शादी टूटने की कगार पर

लॉस एजिल्स, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय फुटबाल लीग (एनएफएल) के स्टार टॉम ब्रेडी और मॉडल गिसेल बंडचेन की शादी कथित तौर पर तलाक के कगार पर है।

दोनों कथित तौर पर एक दूसरे के साथ कम समय बिताते हैं।

‘पीपल डॉट कॉम डॉट’ के एक सूत्र ने बताया कि पिछले साल, विशेष रूप से फुटबाल सत्र के दौरान उन दोनों की शादी में काफी तनाव भी रहा। टॉम का ध्यान सिर्फ अपने अपने करियर पर रहता है और इसके कारण कभी कभी गिसेल को अकेलापन महसूस होता था।

हालांकि सूत्रों ने इन अफवाहों को गलत ठहराया। बंडचेन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह इसलिए मुश्किल से साथ दिखते हैं क्योंकि इस समय दोनों काफी व्यस्त हैं। गिसेल काफी व्यस्त हैं और इसलिए वह एक समय में एक स्थान पर हमेशा नजर नहीं आते।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि वह अपना जीवन अच्छे से जी रहे हैं और उन्होंने अपना जन्मदिन साथ इसलिए नहीं बिताया क्योंकि टॉम प्रशिक्षण केंद्र में थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493