नई दिल्ली, 28 अगस्त(आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं बरसी पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सोनिया ने एक बयान में कहा, “तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और रक्षा मंत्री वाई.बी. चव्हाण के नेतृत्व में भारतीय सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया और भारत के इतिहास में एक और अध्याय लिख दिया।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “देश वीरता के साथ लड़े और देश की सशस्त्रबल परंपरा को बरकरार रखने वाले सैनिकों का सदैव ऋणी रहेगा।”
dharmpath.com dharmpath