गीगी हदीद की पसंद अर्थपूर्ण टैटू

लंदन, 3 जून (आईएएनएस)। मॉडल गीगी हदीद को अर्थपूर्ण टैटू पसंद हैं, इसलिए वह एक छोटे अर्थपूर्ण टैटू बनाने की योजना बना रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, गीगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार टैटू बनवाने के बारे में सोचा था। उन्होंने टैटू के लिए एक डिजाइन तैयार किया है, जो छोटा है और उसका सटीक अर्थ भी है।

उन्होंने कहा, “हर बार मैं टैटू बनाने की सोचती हूं और खुद ही उसे बना लेती हूं। लेकिन अब मैं इससे थक चुकी हूं।”

हदीद ‘वॉग’ और ‘स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटिड’ पत्रिका के मुखपृष्ठ पर आ चुकी हैं। उन्हें सामान्य जीवन में सादगी पसंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493