जॉन केरी की पैर की सर्जरी सफल

वाशिंगटन, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के दाएं पैर की सर्जरी सफल रही। उनके पैर में फ्रैक्च र था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने कहा ने बताया कि केरी की सर्जरी मेसाच्युसेट्स के बोस्टन स्थित मेसाच्युसेट्स जनरल हॉस्पीटल में मंगलवार को हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को जानकारी दी कि सर्जरी से पहले विदेश मंत्री ने पेरिस में आतंकवादी संगठन आईएस से मुकाबले के बारे में चर्चा के लिए आयोजित बैठक में फोन पर बात की।

केरी ने रविवार को टूर डे फ्रांस में हिस्सा लिया था, जहां साइकिल दुर्घटना में उनके दाएं पैर में फ्रैक्च र हो गया था।

केरी शनिवार को ईरान के विदेश सचिव मोहम्मद जवाद जारिफ के साथ बातचीत के लिए जेनेवा और स्विट्जरलैंड की यात्रा पर थे। सोमवार को वह स्पेन के मैड्रिड और फ्रांस के पेरिस का दौरा रद्द करने के बाद सर्जरी के लिए बोस्टन लौटे।

केरी के पैर में फ्रैक्च र आने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके चोटिल होने के कारण ईरान के साथ परमाणु वार्ता बाधित हो सकती है, जिसकी समय सीमा जून के अंत में समाप्त हो रही है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने दैनिक प्रेस वार्ता में बताया, “अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उनके (विदेश मंत्री) चोटिल होने का परमाणु वार्ता पर क्या प्रभाव पड़ेगा।”

अर्नेस्ट ने कहा, “जिस बात पर मेरा यकीन है और जो बरकरार रहेगी वह यह है कि जून के अंत तक परमाणु वार्ता संपन्न करने के हमारे प्रयास में वह अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493