नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्के बादल घिरे और मौसम विभाग ने दिन के वक्त हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
वातावरण में आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 70 फीसदी दर्ज की गई।
आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक, शहर में मंगलवार को 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath