पेरिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी सुपरमॉडल गीगी हदीद ने वी मैगजीन के लिए खुद कैमरा थाम कर ‘अपनी निजी दुनिया’ की तस्वीरें खींची।
एक सूत्र ने ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ को बताया कि इस सप्ताहंत गीगी ने एक होटल में फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो, अभिनेत्री साशा लेन और डिजाइनर ओलिवर रॉसटेनिंग की तस्वीरें ली। इस दौरान वहां वी मैगजीन के संपादक स्टीफन गैन भी कुछ देर के लिए पहुंचे।
गीगी के एक मई के कार्यक्रम में डिजाइनर कार्ल लैगरफेल्ड, डोनाटेला वर्साचे, टॉमी हिलफिगर और गीगी की बहन बेला भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath