उप्र में शुरुआती 4 घंटों में 22़ 84 फीसदी मतदान (लीड-3)

लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए बुधवार को जारी मतदान के शुरुआती चार घंटों में 22़ 84 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। इस चरण में सात जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न् 11 बजे तक 22़ 84 प्रतिशत तक मतदान होने की सूचना है। किसी भी क्षेत्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में 23़ 76 प्रतिशत, चंदौली में 21़ 50 प्रतिशत, जौनपुर में 22़ 23 प्रतिशत, गाजीपुर में 19़ 71 प्रतिशत, सोनभद्र में 24 प्रतिशत, मिर्जापुर में 26़ 43 प्रतिशत और भदोही में 23़ 52 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी़ वेंकटेश ने बताया कि इस अंतिम चरण के मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

महिला प्रत्याशियों की तादाद 51 है। सबसे अधिक 24 प्रत्याशी वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं और सबसे कम छह प्रत्याशी जौनपुर की केराकत सुरक्षित विधानसभा सीट पर हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी उत्तर, वाराणसी कैंट में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के साथ वीवीपैड लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 2012 के पिछले विधानसभा चुनावों में इन सात जिलों में कुल 57़ 92 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उन्होंने बताया कि सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज और दुद्घी (आरक्षित) तथा चंदौली जिले के चकिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493