रियो डी जनेरो, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुआंगझो एवरग्रांदे के मिडफील्डर रिकाडरे गोउलार्ट अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए अपने देश ब्राजील वापस लौटना चाहते हैं।
गोउलार्ट ने चीन की क्लब के साथ जनवरी 2020 तक का करार किया हुआ है। गोउलार्ट ने कहा कि उनके प्रतिनिधि इस मुद्दे को सही तरीके से सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे है।
ग्लोबो ईस्पोर्टे से गोउलार्ट ने कहा, “मैं यूरोप में खेलना चाहता हूं लेकिन मैं समझता हूं कि चीन से सीधा वहां जाना मुश्किल होगा।”
उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना चाहता हूं इसलिए मैं समझता हूं कि ब्राजील वापस जाना मेरा पहला कदम होना चाहिए। एवरग्रांदे इस बारे में जानते हैं। हमें संयम बरतना होगा और ठीक से बातचीत करनी होगी। 2018 के लिए मेरे सामने नई परियोजनाएं और चुनौतियां हैं।”
ब्राजील की क्लब पालमेरियास गोउलार्ट को अपने साथ जोड़ सकती है क्योंकि वह क्लब के फुटबाल निर्देशक एलेक्जेंडर माटोस से परिचित है।
गोउलार्ट ने कहा, “हम अच्छे दोस्त हैं और यह चीज काफी मदद करती है कि पालमेरियास में हर चीज माटोस से होकर गुजरती है।”
dharmpath.com dharmpath