मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि इसके तहत किए जाने वाले 16 उपायों में स्थायी निवास के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान करना, क्षेत्र में कौशलयुक्त विदेशी कामगारों को तत्काल मंजूरी प्रदान करना, विदेशी छात्रों को स्टार्ट अप के लिए समर्थन देना तथा वीजा व निवास आवेदनों को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाना शामिल हैं।
बयान में कहा गया है, “ये नई एग्जिट-एंट्री नीतियां व उपाय मुक्त व्यापार क्षेत्र द्वारा उच्च दक्षता प्राप्त विदेशी प्रतिभाओं की मांग, व्यापार शुरू करने के लिए देश लौटने वाले चीनी नागरिकों, युवा विदेशी छात्रों व निवेशकों पर आधारित हैं, ताकि क्षेत्र का नवाचार के माध्यम से विकास हो सके।”
सभी उपाय एक अगस्त से प्रभाव में आ जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath