वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के सहयोग नहीं करने की स्थिति में राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा के गुआंतानामो खाड़ी की सैन्य जेल को बंद करने के सभी विकल्पों पर विचार करेंगे।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “मैं सामान्य तरीके से जो बता रहा हूं वह यही है कि हम जहां संभव होगा, वहां कांग्रेस के साथ काम करेंगे। लेकिन, अगर कांग्रेस ने इनकार जारी रखा तो मैं इस बात से इनकार नहीं कर रहा हूं कि राष्ट्रपति अपने अधिकार में आने वाली हर चीज का इस्तेमाल इस दिशा में करेंगे।”
उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन को उम्मीद है कि यह जेल ‘एक निश्चित समय और तरीके के साथ’ बंद हो जाएगी। अर्नेस्ट ने कहा, “यह राष्ट्रपति की प्राथमकिताओं में है और वह इस दिशा में आगे बढ़ने के प्रति दृढ़ हैं।”
राष्ट्रपति ओबामा गुआंतानामो खाड़ी की इस जेल को बंद करने का वादा किया हुआ है। यहां 112 संदिग्ध आतंकवादियों को रखा गया है। यह आरोप लगते रहे हैं कि यहां कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। ओबामा ने कहा था कि वह 2017 में पदमुक्त होने से पहले इस जेल को बंद करा देंगे।
लेकिन, कांग्रेस के सदस्यों ने जेल को बंद करने की कोशिशों को बाधित किया है।
dharmpath.com dharmpath