2016 के अंत तक महाराष्ट्र में होंगे 50 स्मार्ट गांव

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने गुरुवार को कहा कि वे अरिन्सल से शुभारंभ करके 2016 के अंत तक 50 स्मार्ट गांव बनाने की कोशिश करेंगे।

फड़णवीस ने यहां एक प्रोद्यौगिकी सम्मेलन में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष भास्कर प्रमाणिक के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हम केवल स्मार्ट शहर ही नहीं, स्मार्ट गांव बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं। हमारी पहली ऐसी योजना अरिन्सल गांव के लिए है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट हमारी मदद करेगा। 2016 के अंत तक हम 50 स्मार्ट गांव बनाने की कोशिश करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अरिन्सल जिसे कुपोषण की राजधानी के नाम से जाना जाता है, उसे हम एक आईसीटी आधारित स्मार्ट योजना के बल पर बदल सकते हैं।”

फड़णवीस ने कहा, “हम लोगों को सशक्त बनाना चाहते हैं और डिजिटाइजेशन प्रक्रियाओं के लिए हम माइक्रोसॉफ्ट की मदद लेने की कोशश करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने बेहतर क्षमता वाले उद्योग क्षेत्रों के लिए ‘महाराष्ट्र उद्योग विकास निगम’ (एमआईडीसी) को भी स्मार्ट बनाने की बात की।

राज्य में व्यवसाय के लिए नियमों को आसान बनाने की भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर फड़णवीस ने कहा कि वे महाराष्ट्र को निवेश के लिए पसंदीदा जगह बनाना चाहते हैं।

फड़णवीस ने कहा, “हम नियमों को आसान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले नया व्यवसाय स्थापित करने के लिए लगभग 76 अनुमतियां लेनी जरूरी थीं, जिनके लिए अधिकतम तीन वर्ष का समय तय था। लेकिन अब हमने इन अनुमतियों की संख्या में कमी लाते हुए इन्हें 37 कर दिया है। हम इसे 25 करने और समयावधि को तीन महीने करने की कोशिश कर रहे हैं।”

फड़णवीस ने कहा, “नए जारी किए गए सेवा अधिकार अधिनियम के माध्यम से हम नागरिकों को सशक्त बनाने और नए व्यापारियों को कानूनी उपाश्रय का अधिकार देने का प्रयास कर रहे हैं।”

दिलचस्प बात यह है कि माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में भारत में तीन क्लाउड डाटा सेंटर लॉन्च किए हैं, जिनमें से दो महाराष्ट्र में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493