गुइमारेस बने मुंबई एफसी के मुख्य कोच

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई एफसी ने कोस्टा रिका के एलेक्जेंडर हेनरिक बोर्जेस गुइमारेस को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की।

गुइमारेस को कोस्ट रिका का कोच रहते हुए उनकी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। उनके कोच रहते कोस्टा रिका ने 2002 और 2006 फीफा विश्व कप के लिए क्वलीफाई किया था।

कोच बनाए जाने के बाद गुइमारेस ने कहा, “मैं कुछ सालों से एशिया में कोचिंग कर रहा हूं। भारत में खेल के विकास ने मुझे प्रभावित किया है। मैं हमेशा से ही फुटबाल की इस बड़ी पहल का हिस्सा बनना चाहता था। क्लब के साथ बात करके मैं यह जान गया था कि भारतीय फुटबाल में शुरुआत करने के लिए यह मेरे लिए उपयुक्त क्लब है।”

उन्होंने कहा, “मैं इस नई चुनौती के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि पूरी मुंबई एफसी टीम के साथ हमारा सत्र सफल रहेगा।”

टीम के सह मालिक रणबीर कपूर ने कहा, “गुइमारेस को अपने साथ शामिल कर हम काफी खुश हैं। एक कोच और एक खिलाड़ी होने के तौर पर उन्होंने लगातार अच्छा काम किया है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वह क्लब के लिए सही विकल्प हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493