गुजमान के प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

मेक्सिको सिटी, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको की एक अदालत ने मादक पदार्थो के तस्कर जोआकिन ‘अल चापो’ गुजमान को अमेरिका प्रत्यर्पित करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है।

मेक्सिको के महा अभियोजक कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मेक्सिको सिटी की एक जिला अदालत ने गुजमान के बचाव पक्ष की ओर से दायर पांच स्थगनों की याचिका खारिज करते हुए सिनालोआ कार्टेल के प्रमुख, गुजमान के प्रत्यर्पण के फैसले को रोकने से भी इनकार कर दिया।

इस साल के शुरुआत में गुजमान के प्रत्यर्पण के निर्णय के बाद मई माह में दायर पांच स्थगनों को मूल रूप से एक न्यायाधीश ने मंजूरी दे दी थी।

इस मामले को देख रहे न्यायधीशों में से एक विसेंटे एंटोनियो बर्मूडेज जकारियस की मंगलवार को मेक्सिको सिटी के पास हत्या कर दी गई।

अदालत द्वारा गुजमान के प्रत्यर्पण का निर्णय हालांकि अंतिम फैसला नहीं है और बचाव पक्ष की ओर से अपील करने की भी घोषणा की गई है।

गुजमान के वकील जोस रिफ्यूगियो रॉड्रिगेज ने गुरुवार को इस घोषणा के बाद कहा कि हमेशा की तरह हमारे आखिरी शब्द यही हैं कि हम सुप्रीम कोर्ट के साथ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493