गुजरात आप प्रभारी को गिरफ्तार कर सकती है दिल्ली पुलिस : केजरीवाल

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात प्रभारी को सूरत में रविवार को प्रस्तावित केजरीवाल की रैली से पहले गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

आप के नेता ने ट्वीट किया, “सूरत रैली से ठीक दो दिन पहले दिल्ली पुलिस ने हमारे गुजरात प्रभारी के खिलाफ एक बिल्कुल झूठे मामले में गैर जमानती वारंट हासिल किया है।”

केजरीवाल गुजरात की दो दिनों की यात्रा पर शुक्रवार शाम तक पहुंच रहे हैं। आप अगले साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में दतरने का मन बना रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493