गुजरात चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की।

भाजपा राज्य में दो दशकों से सत्ता में है। इस तरह से पार्टी ने कुल 182 सीटों में से 148 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने गुजराती फिल्म अभिनेता हितेशभाई कनोडिया को साबरकांठा जिले की इडर सीट से मैदान में उतारा है। हितेशभाई पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया के बेटे हैं। वह 2012 के खेड़ा जिले की काडी विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। भाजपा ने कासी आरक्षित सीट से करशनभाई पंजाभाई सोलंकी को टिकट दिया है।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अमितभाई चौधरी को भी भाजपा ने मैदान में उतारा है। चौधरी इस साल की शुरुआत में राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। अमितभाई चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के करीबी हैं। चौधरी को मनसा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। साल 2012 में चौधरी ने भाजपा के डी.डी.पटेल को 8,000 वोटों के अंतर से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493