गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव जब्त

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने गुजरात के समुद्री तट पर पाकिस्तानी मछुआरों की एक नाव जब्त की, जिस पर नौ लोग सवार थे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी शनिवार को दी गई।

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने गुजरात के समुद्री तट पर पाकिस्तानी मछुआरों की एक नाव जब्त की, जिस पर नौ लोग सवार थे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी शनिवार को दी गई।

आईसीजी के बयान में कहा गया है, “तटरक्षकों का जहाज नियमित गश्त पर था, उसी दौरान पाकिस्तानी मछुआरों की एक नाव पकड़ी गई, जिस पर नौ लोग सवार थे। वे हमारे जलक्षेत्र में मछली पकड़ने आए थे। यह घटना कल (शुक्रवार) दोपहर बाद लगभग तीन बजे की है।”

बयान में कहा गया है, “उस नाव को जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) ले जाया गया। नाव और उस पर सवार लोगों को आगे पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।”

पाकिस्तान के शाह बंदर तट से लाई गई इस नाव पर लगभग 30 किलो मछलियां थीं। नाव पर ‘कराची पाकिस्तान’ लिखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493