गुजरात : मछुआरों को 2 दिन समुद्र में न जाने की चेतावनी

अहमदाबाद/नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। उत्तरी-पूर्वी और पूर्वी-मध्य अरब महासागर के ऊपर वायुमंडल में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह मंगलवार सुबह 5:30 मिनट पर पोरबंदर से 280 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। इसके धीरे-धीरे पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ने और गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। गुजरात में मछुआरों को अगले दो दिन तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में 45 से 55 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं और जिनके 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान समुद्र में विषम परिस्थितियां होने की संभावना है और मछुआरों को अगले दो दिन तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493