गुजरात में एनआईडी के 29 छात्र गिरफ्तार

अहमदाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने यहां पाल्दी इलाके में एक निजी अपार्टमेंट से राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) के 29 विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया। वे यहां एक पार्टी के दौरान शराब पी रहे थे और तेज धुनों के साथ संगीत बजा रहे थे। पुलिस ने पड़ोसियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की।

पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर एनआईडी परिसर के पास पुष्कर फ्लैट्स में छापा मारकर 29 विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया। इनमें 14 छात्राएं हैं, जो इस शराब पार्टी में मौजूद थीं। उन पर बंबई निषेध अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि पार्टी में तेज धुन के साथ बज रहे संगीत से परेशान होकर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी।

सूत्रों के अनुसार, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने हाल ही में एनआईडी के निदेशक को फोन पर बताया था कि पुलिस के पास ऐसी सूचना है कि कुछ छात्र परिसर में शराब का पीते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493