गुजरात में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की अनुमति

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने गुजरात में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद करने की अनुमति दे दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने गुजरात में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत खरीफ 2016-17 में मूंगफली की खरीद करने की अनुमति बुधवार को प्रदान कर दी। नैफेड एवं एसएफएसी (स्माल फार्मर्स एग्रीबिजनेस कंसोर्टियम) को मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा बोनस 4220 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तत्काल खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि गुजरात सरकार ने इस संदर्भ में अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493