गुजरात में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

सूरत, 28 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत जिले में रविवार को पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कुमार कनानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर तिरंगा यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप है।

वाराछा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कनानी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। कनानी जब अश्विनी कुमार रोड से नारे लगाते गुजर रहे थे, उसी समय कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए वहां पहुंच गए।

कांग्रेस कार्यकर्ता उसी इलाके में स्थित कांग्रेस के नगरपालिका पार्षद दिनेश कछाड़िया के कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान कनानी और उनके समर्थकों ने विपक्षी पार्टी पर ताने कसने शुरू कर दिए।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद दोनों समूहों में बहस शुरू हो गई और हाथापाई हो गई। इसके बाद कनानी ने वहां ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल की लाठी छीन ली और उससे लोगों को मारने लगे।

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों समूहों को अलग किया और मामले को शांत कराया।

बाद में कांग्रेस नेता के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया।

शाम में कांग्रेस पार्टी की सूरत शहर महिला अध्यक्ष ज्योति सोजीत्रा के नेतृत्व में समर्थकों ने भाजपा विधायक के आवास तक विरोध मार्च निकाला। महिलाओं ने अपनी चूड़ियां और पेटीकोट भाजपा विधायक के आवास में फेंक दिया। बाद में पुलिस ने उनको ऐसा करने से रोक दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493