गुजरात में मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

बक्सर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या करने के आरोपी को गुजरात पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोधास गांव से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया।

बक्सर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सतीश कुमार ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुजरात के सूरत के लिंबायत पुलिस ने बक्सर पुलिस के सहयोग से अनिल यादव को उसी के गांव से गिरफ्तार किया है। उससे गुजरात पुलिस पूछताछ कर रही है।

गुजरात पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अनिल पर लिंबायत के गोड़ादरा इलाके में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप है। बताया जाता है कि अनिल वहीं किराये के मकान में रहता था और घटना के बाद से फरार हो गया था।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। इसके बाद बिहार के हजारों लेाग गुजरात से भागकर बिहार लौट आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493