गांधीनगर, 11 मई (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि संपत्ति का सालाना रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले 900-1,000 अधिकारियों के अप्रैल महीने का वेतन रोक लिया गया है।
गुजरात के मुख्य सचिव जे. एन. सिंह ने मीडिया को बताया, “हमने उनको (प्रथम श्रेणी व द्वितीय श्रेणी के अधिकारी) पहले मार्च तक का समय दिया था लेकिन कई लोग रिटर्न दाखिल करने में विफल रहे इसलिए हमने उनका वेतन रोकने का फैसला लिया।”
सिंह ने उम्मीद जताई कि अधिकारी शीघ्र अपनी संपत्ति का रिटर्न दाखिल करेंगे।
गुजरात सरकार में प्रथम श्रेणी व द्वितीय श्रेणी के करीब 1,200 अधिकारी हैं। अखिल भारतीय सेवा नियमों के अनुसार अधिकारियों को अपनी संपत्ति का रिटर्न दाखिल करना होता है।
dharmpath.com dharmpath