गुजरात में विशाल जनसमूह ने मोदी-शाह का स्वागत किया (लीड-2)

अहमदाबाद, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह प्रदेश गुजरात पहुंचे, जिसने एक बार फिर पार्टी को सभी 26 संसदीय सीटें सौंपी हैं। इस जीत का जश्न सूरत अग्निकांड में मारे गए किशोरों की स्मृति में सादा होने जा रहा है जिसमें न पटाखे फोड़े जाएंगे न ढोल बजाए जाएंगे।

दोनों नेता शाम छह बजे यहां सरदार पटेल हवाईअड्डा पहुंचे। उन्होंने हवाईअड्डे पर स्थिति सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जीतूभाई वाघानी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जबरदस्त जीत के बाद पहली बार यहां आ रहे हैं लेकिन इस मौके पर होने वाले आयोजनों को सामान्य और तड़क-भड़क से दूर सादा रखा जाएगा। कोई पटाखे नहीं चलाए जाएंगे न ही ड्रम बजाया जाएगा। ऐसा उन बच्चों की याद में किया जाएगा जिन्होंने सूरत अग्निकांड में अपनी जान गंवा दी।”

सूरत में शुक्रवार को एक कोचिंग सेंटर में लगी आग में 23 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी।

हवाई अड्डे से दोनों नेता खानपुर इलाके में जेपी चौक स्थित भाजपा के पुराने राज्य मुख्यालय जाएंगे। मोदी 1980 के दशक के आखिर में यहां एक कमरे में रहा करते थे। उस वक्त वह गुजरात भाजपा के संगठन सचिव हुआ करते थे।

मोदी और शाह जेपी चौक पर सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे, जहां वे हर चुनावी जीत के बाद पहला भाषण देते हैं।

मोदी गांधीनगर स्थित राजभवन में रात गुजारेंगे। वह दिल्ली रवाना होने से पहले गांधीनगर के रैसाना स्थित अपने छोटे भाई के आवास पर जाकर अपनी मां हीराबा से आशीर्वाद लेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493