गुजरात में सड़क हादसा, 9 मरे

वडोदरा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। करजण में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के पास सड़क दुर्घटना में नौ लोग मारे गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वडोदरा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। करजण में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 के पास सड़क दुर्घटना में नौ लोग मारे गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मारे गए लोगों में सूरत के एक ही परिवार के लोग थे। वह प्रसिद्ध मंदिर पावागढ़ से पूजा कर सूरत लौट रहे थे। यह घटना यहां से 40 किलोमीटर दूर देर रात रविवार को हुई।

करजन के उपपुलिस निरीक्षक जे. वाई. चौहान ने कहा, “बस चालक ने टक्कर से बचने के लिए बस को मोड़ा, लेकिन यह पलट गया और सामने से आ रही खेल के वाहन से टकरा गई, जिसमें आठ लोग मारे गए।”

वहीं बस के पिछे आ रही दो कारों के चालकों ने अपना नियंत्रण खो दिया और क्षतिग्रस्त वाहन को टक्कर मार दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के कारण एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।

चौहान ने कहा कि घायल हुए लोगों को करजन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493