गुजरात सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

गांधीनगर, 6 मार्च (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को गुजरात की कच्छ सीमा पर पाकिस्तान से आए एक घुसपैठिए को पकड़ा है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

बीएसएफ ने घुसपैठिए की पहचान की पुष्टि नहीं की लेकिन कहा कि वह 50 वर्षीय पुरुष है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, “घुसपैठिए को बुधवार तड़के बीएसएफ जवानों ने कच्छ के रण में दीवार खंभा संख्या 1,050 की सीध में पकड़ा। वह पाकिस्तान की ओर से आ रहा था।”

अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के कहने पर घुसपैठिए ने तुरंत आत्म-समर्पण कर दिया।

उन्होंने कहा, “हमें उसके कब्जे से कोई भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493