नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान गुरुवार को हो सकता है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ए.के.ज्योति की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी को समाप्त हो रहा है जबकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल सात जनवरी 2018 को समाप्त हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath