गुज्जरों को सैनिक बनाने में मदद करेगी सेना

जम्मू, 3 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जनजातीय गुज्जर समुदाय के युवाओं को सेना में भर्ती के योग्य बनाने में भारतीय सेना मदद करेगी। एक वरिष्ठ कमांडर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिस कमांडिंग (जीओसी) चीफ लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह के जम्मू सेक्टर में सुरक्षा हालात का जायजा लेने और गुज्जर समुदाय के युवाओं से मुलाकात करने के बाद रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा, “सैन्य कमांडर ने गुज्जर समुदाय के युवकों को भारतीय सेना में भर्ती के योग्य बनाने के लिए प्रशिक्षण देने का वादा किया है।”

कमांडर ने गुज्जर युवाओं को शिक्षित करने का भी वादा किया है। उन्होंने कहा कि कठुआ और सांबा जिलों में सेना में भर्ती के लिए एक रैली आयोजित की जाएगी।

कर्नल मेहता ने बताया, “उन्होंने कहा कि सेना जम्मू क्षेत्र में गुज्जर एवं लोक प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम कर रही है।”

सैन्य कमांडर ने गुज्जर युवाओं से मुलाकात के दौरान किताबें और स्टेशनरी भी बांटे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493