गुटेरेस ने ट्रंप से मिलने की इच्छा जताई

गुटेरेस ने स्थानीय समाचार चैलन एसआईसी को बताया, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक बेहतरीन रही। मुझे उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी ऐसा ही होगा।”

उन्होंने कहा, “मैं जितनी जल्दी हो सके ट्रंप से मिलने का इच्छुक हूं क्योंकि अमेरिकी प्रशासन के साथ रचनात्मक संवाद स्थापित करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “यह मेरी इच्छा है और मैं इसे पूरा करने के लिए कुछ भी करूंगा।”

गुटेरेश एक जनवरी 2017 से बान की मून की जगह संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद संभाल लेंगे। बान की मून का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493