दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, “आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह घना कोहरा रह सकता है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 97 फीसदी दर्ज की गई।

गुरुवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रेलवे प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुबह सात बजे तक 53 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि 12 रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493